राष्ट्रवादी शिवसेना और यूनाईटिड हिन्दू फ्रंट केे पदाधिकारियों की शाहदरा स्थित राष्ट्रवादी शिवसेना भवन में आयोजित शोकसभा में विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंघल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष एवं यूनाईटिड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव जयभगवान गोयल ने इस अवसर पर कहा कि सिंघल एक निर्भीक व दूरदर्शी व्यक्ति थे। राम जन्म भूमि आंदोलन में उनकी भूमिका चिरविस्मरणीय रहेगी।सिंघल को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि शीघ्रतिशीघ्र अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण आरंभ कर दिया जाये। उन्हांेने कहा कि निश्चय ही स्वर्गीय सिंघल के बाद श्री राम मंदिर आंदोलन नेता विहीन हो गया है। विहिप अथवा बजरंग दल का कोई नेता अभी इस कमी को पूरा करने की स्थिति में दिखाई नहीं देता। मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए शीघ्र ही योग्य व्यक्ति सामने आएंगे ऐसा उन्हंे विश्वास है।
शोकसभा में सर्वश्री चन्द्र प्रकाश कौशिक (राष्टीय अध्यक्ष, हिन्दू महासभा), अनिल आर्य (अध्यक्ष, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद), विनोद जैन (राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रवादी शिवसेना), देवेन्द्र सिंह मुन्ना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना), बलदेव राज मनचंदा (राष्ट्रीय प्रचार सचिव, राष्ट्रवादी शिवसेना), अमरनाथ गोयल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना), सज्जन तायल (राष्ट्रीय प्रचार सचिव, राष्ट्रवादी शिवसेना), हिरदेश अग्रवाल (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रवादी शिवसेना), चै. ईश्वर पाल सिंह (अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी शिवसेना), रमाकांत शर्मा (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी शिवसेना), जी.के. रात्रा (सचिव, दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी शिवसेना), मुकेश जैन (प्रचार सचिव दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी शिवसेना) आदि उपस्थित थे।
सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय श्री अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि भेंट की गयी।