उत्तरी दिल्ली के महापौर, आदेश कुमार गुप्ता कल 02 नवंबर 2018 को महापौर निवास, 1 लांसर रोड, तिमारपुर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ दीपावली मनाएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर, महापौर श्री गुप्ता के साथ राजनैतिक विभूतियों, निगम के पार्षदो के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होगे।
महापौर गुप्ता ने बताया की दिवाली विनम्रता और करुणा का त्यौहार है। भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम ने इस बार दीपावली का त्यौहार निर्धन व असहाय लोगों के साथ मनाने का निर्णय किया है।
उन्होंने कहा की भगवान राम ने हमेशा ही गरीबों और वंचित लोगों के साथ करुणा दिखायी है चाहे गरीब शबरी के साथ झुठे फल (बेर) खाने हो या रावण से युद्ध के लिए वंचित लोगों की सेना बनाना हों।