उत्तरी दिल्ली के महापौर, राजा इकबाल सिंह ने आज शक्ति नगर क्षेत्र स्थित अनुसंधान एंव शिक्षण संस्थान का नामकरण “स्वं महेश चंद्र शर्मा जी के नाम से “महेश चंद्र शर्मा अनुसंधान एंव शिक्षण संस्थान” किया गया । इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष, जोगी राम जैन, नेता सदन, छैल बिहारी गोस्वामी, केशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्ष, श्री योगेश वर्मा, केशवपुरम वार्ड समिति की उपाध्यक्षा, सीमा गुप्ता, भारत विकास परिषद दिल्ली सेंट्रल के अध्यक्ष, राकेश शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर, राजा इकबाल सिंह ने कहा की स्वं महेश चंद्र शर्मा दिल्ली के पूर्व महापौर थे और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए नागरिकों के लिए लोक कल्याण के कार्य किए। स्वं महेश चंद्र शर्मा जी वर्ष 1971 से 2017 तक दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति सदस्य, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वं महेश चंद्र शर्मा शिक्षाविद, धार्मिक व सामाजिक व्यक्ति थे, जो सदैव नागरिकों के दुख-सुख में शामिल होते थे। उन्होंने कहा की हमें उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को याद करना चाहिए, ताकि समाज उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा ले सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।
स्थायी समिति के अध्यक्ष, जोगी राम जैन ने कहा कि निगम के अनुसंधान एंव शिक्षण संस्थान में उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कार्यरत शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है और इस अनुसंधान का नामकरण दिल्ली के पूर्व महापौर स्वं महेश चंद्र शर्मा जी के नाम से किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि स्वं श्री महेश चंद्र शर्मा जी आजीवन हिंदी के उन्नयन के लिए संघर्षशील रहे। वे एक कुशल वक्ता, साहसी राजनेता, समर्पित हिंदी सेवी, लेखक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। स्वं महेश चंद्र शर्मा जी बहुत ही विनम्र स्वभाव के धनी थे। सादा जीवन उच्च विचार के साथ पूरा जीवन जिया। उनकी छवि एक ईमानदार नेता की थी।