सांसद व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज 9 मजदूरों और 11 किलोवाट मीटर तक के घरेलू उद्योगों के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा विकसित ऑनलाइन लाइसेंस मॉड्यूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर, अवतार सिंह, उपमहापौर, योगेश वर्मा, स्थायी समिति के अध्यक्ष, जय प्रकाश , नेता सदन, तिलक राज कटारिया, उपाध्यक्ष स्थायी समिति, विपिन मल्होत्रा, स्थायी समिति सदस्य, वीना विरमानी, आयुक्त, वर्षा जोशी व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मनोज तिवारी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को बधाई देते हुए कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है की मैं इस ऑनलाइन लाइसेंस मॉड्यूल का उद्घाटन कर रहा हू। उन्होंने कहा कि निगम में हमारी यह प्राथमिकता रहती है की सभी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों तक पहुचाया जाए। पहले नागरिको को अपने कार्यों के लिए काफी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिसे हमने ऑनलाइन माध्यम से सरल व पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ-साथ घरेलू उद्योगों की मांग बढ़ती रही है जिसे ध्यान में रखते हुए हम सभी ने घरेलू उद्योगों के दायरे को 9 मजदूरों और 11 किलोवाट मीटर तक बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब नागरीक अपने घरेलू उद्योगों के लिए ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार यदी निगमों को को सही समया पर उनका फंड दे दे तो विकास कार्यों की स्थिती कुछ और हो सकती है। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने कार्यों को कर रही है जिसे के लिए वे बधाई की पात्र है।
महापौर अवतार सिंह ने बताया कि घरेलू उद्योगों में लगे सभी नगरीक अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट www.mcdonline.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस से निगम के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को बेहतर प्रणाली के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त हो सकेंगे।
आयुक्त, वर्षा जोशी ने बताया कि इस ऑनलाइन लाइसेंस मॉड्यूल के माध्यम से घरेलू उद्योगों में लगे नागरिकों को अब किसी कार्यालय में नही जाना पड़ेगा वे ऑनलाइन ही लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 112 घरेलू उद्योगों को इस प्रणाली से शामिल किया गाया है जो लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है।