1979 बैच ( एगमुट) काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डी एम सपोलिया ने 28 अगस्त को दिल्ली के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान मुख्य सचिव एस के श्रीवास्तव से बृस्पतिवार की सुबह सपोलिया ने मुख्य सचिव का चार्ज ले लिया। 3 जनवरी 1955 को जन्मे सपोलिया अर्थशास्त्र में सनातनोतर हैं और सरकार में वरिष्ठ पदों पर काम करते हुए कुशल प्रशासक के रूप में उनका लम्बा अनुभव है। सपोलिया ने पाण्डुचेरी में डिप्टी कलैक्टर, के पद पर नियुक्ति से अपना कैरियर शुरू किया और बाद में मिजोरम में लुंगलेई में उपायुक्त रहे। दिल्ली में लेवर कमि”नर, चंडीगढ हाउसिंग बोर्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकार, दिल्ली में उपायुक्त, विकास आयुक्त, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आयुक्त और दिल्ली सबोडिनेट सर्विसस बोर्ड के चेयरमैन जैसे पदों पर रहे। उन्होंने परिवहन, भूमि एवं भवन विभाग, शहरी विकास विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण विभाग, वित्त विभाग, उर्जा विभाग और प्रशिक्षण विभाग केे प्रधान सचिवों के पदों पर कार्य करने के साथ- साथ दिल्ली टांसको, इन्द्रप्रस्थ जनरेशन कम्पनी और प्रगति पावर कारपोरेशन लिमिटिड में चैयरमैन पदों पर भी कार्य किया।
सपोलिया 31 दिसम्बर 2012 से 9 जनवरी 2014 तक दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव के पद पर रह चुके है। उसके बाद सपोलिया दिल्ली के वित आयुक्त और दिल्ली वित निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक के पद पर कार्यरत रहे और अब पुन उनकी नियुक्ति भारत सरकार ने दिल्ली के मुख्य सचिव के पद पर की है।