दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने शनिवार को रिकॉर्ड दो लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया है। पिछले 3 दिनों से लगातार डेढ़ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दिल्ली सरकार तेजी से लोगों को वैक्सीनेट कर संभावित तीसरी लहर से बचाने की कोशिश कर रही है।
केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली में तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया गया है। पिछले 3 दिनों से लगातार डेढ़ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दिल्ली में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज दो लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। दिल्ली में 2,05,170 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है। केजरीवाल सरकार तेजी से वैक्सीनेट कर लोगों को संभावित तीसरी लहर से बचाने की कोशिश कर रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड 1.66 लाख लोगों वैक्सीन लगाई गई थी। इससे पहले शुक्रवार को भी 1.56 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया था। इसमें खास बात यह है कि अधिकांश वैक्सीन की डोज युवाओं को लगाई जा रही हैं।