हिण्डौन सिटी।नवभारत फाउंडेशन के संस्थापक सुभाष। चांदोरा ने सूरौठ निवासी व आयुर्वेद विभाग के सम्भाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम व्यास को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।संस्थापक ने उनकी नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें संगठन से जुड़कर राष्ट्रीय हित से प्रेरित कार्यो को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।इससे पहले नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे।उनके मनोनयन पर क सामाजिक कार्यकर्ताओं में नवभारत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा,जयपुर जिलाध्यक्ष मीनाक्षी जैन,करौली जिलाध्यक्ष करण सिंह बैनीवाल,भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष करतार सिंह,भूतपूर्व सरपंच सूरौठ अनिल तिवाड़ी,अरविंद चतुर्वेदी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी समाज व सभी वर्गों के उत्थान पर नई टीम के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।
