वार्ड 89, पहाड़गंज एवं 90,माॅडल बस्ती का उपमहापौर ने दौबारा सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सदर पहाड गंज जोन की अध्यक्षा लता सोढी, क्षेत्रीय निगम पार्षद वीरेन्द्र बब्बर, उपायुक्त आर.एस. मीना, मंडल अध्यक्ष डाॅ0 एस.एस. गोला, एवं रमेश कपूर, सैंकडों कार्यकर्ताओं तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर सफाई अभियान को आगे बढाया। इस अभियान में स्थानीय निवासियों ने गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया तथा भारी संख्या में एकजुट हुए। इस अभियान की शुरूआत आर.जी. काम्पलैक्स से की गई। आर.जी. काॅम्पलैक्स की स्वीपिंग के लिए डी.डी.ए. को लेटर लिखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये और वहां पर पाये गये काफी मात्रा में कूडे और मलबे के लिए तुरन्त काॅम्पलैक्स के दुकानदारों को चालान भेजने के भी निर्देश दिये। इस अभियान के दौरान श्री गुप्ता ने लोगों से अपील की कि अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखें तथा सफाई निरीक्षक को निर्देश दिये कि सुबह से शाम तक आप सफाई को लेकर मुस्तैद रहें, गलियों आदि में कूडा इक्ट्ठा ना होने दें और अपनी डयूटी ईमानदारी से निभायें।
इसके अलावा टोनी प्लास्टिक इण्डस्ट्री के पास के पेडों की छटनी के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों को कडे निर्देश दिये और पेडों की छटनी समय-समय पर कराने की हिदायत दी। मुल्तानी ढांडा में सीवर ब्लाॅकेज मिला जिसको तुरन्त खालने के लिए गुप्ता जी ने दिल्ली जल बोर्ड को सूचित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अलावा देखा गया कि जल बोर्ड द्वारा रोड़ कटिंग की हुई है जिससे सडक पर चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ए.आर.पी. क्वार्टर कैंपस की दीवार खराब अवस्था में पायी गयी जिसके लिए गुप्ता ने इसे तौडकर दोबारा बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। पहाडगंज की दुकान नं. 10036 पर काफी मात्रा में टंेट का मलबा पाया गया जिसको तुरन्त प्रभाव से हटवाने के लिए सदर पहाड गंज क्षेत्र के सहायक आयुक्त को निर्देश दिये।
गुप्ता ने कई जगहों पर पानी की लीकेज पायी जिसकों तुरन्त रोकने के लिए अधिकारियों को दिल्ली जल बोर्ड को सूचित करने के लिए निर्देश दिये। मुल्तानी ढांडा की गली में सीवर ब्लाॅक मिला तथा एक गली में सीवर चेंज करने की हालत में पाया गया जिसके लिए दिल्ली जल बोर्ड को शीघ्र ठीक करने एवं चेंज करने हेतु गुप्ता जी ने अघिकारियों को सूचित करने के लिए कहा। कई जगहों पर यूरिनल्स ब्लाॅक की समस्या भी पायी गयी जिसे तुरन्त प्रभाव से ठीक कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। वार्ड सं0 90, पहाडगंज के समुदाय भवन में सफेदी एवं मरम्मत के कार्य को करवाने के लिए भी उपमहापौर ने निर्देश दिये।
————–