सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक जिला भाजपा प्रवक्ता और चाणक्य पूरी विधानसभा प्रभारी के भाई का यह होटल है और उसमें भाजपा नेता की भी हिस्सेदारी है। लेकिन हिस्सेदारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस प्रकरण में एक बात देखने को मिली की भाजपा नेता के इस केस से संबंध होने के चलते खुद भाजपा ने मंडल से लेकर प्रदेश तक सबने चुप्पी साध ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस होटल पर अवैध निर्माण को लेकर हथौड़ा चलाया गया था लेकिन उसके बाद भी यह होटल कैसे चल रहा था इसका जवाब देने के लिए कोई निगम अधिकारी सामने नहीं आया है।
नई दिल्ली। मध्य जिला दिल्ली के पहाड़गंज के गली हरी मंदिर निकट पहाड़गंज रेलवे स्टेशन होटल थ्री स्टार इंटरनैशनल में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पहाड़गंज थाना पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना सिस्टम ककी पोल खोलने के लिए पर्याप्त है कि इस इलाके की डी सी पी महिला है और निगम पार्षद भी महिला हैं पुलिस का काम है होटलों की अनैतिक गतिविधियों पर नज़र रखना तो निगम का काम है लाइसेंस और अवैध निर्माण करके बने होटलों पर लगाम लगाना लेकिन यहाँ सब काम धड़ल्ले से हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक जिला भाजपा प्रवक्ता और चाणक्य पूरी विधानसभा प्रभारी के भाई का यह होटल है और उसमें भाजपा नेता की भी हिस्सेदारी है। लेकिन हिस्सेदारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस प्रकरण में एक बात देखने को मिली की भाजपा नेता के इस केस से संबंध होने के चलते खुद भाजपा ने मंडल से लेकर प्रदेश तक सबने चुप्पी साध ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस होटल पर अवैध निर्माण को लेकर हथौड़ा चलाया गया था लेकिन उसके बाद भी यह होटल कैसे चल रहा था इसका जवाब देने के लिए कोई निगम अधिकारी सामने नहीं आया है। बहराल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक लड़की के परिवार का जानकार है। वारदात के बाद से ही वह फरार है। पुलिस अफसरों ने बताया कि कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। होटल के सीसीटीवी कैमरे कब्जे में ले लिए गए और स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लेकिन मालिक को क्यों बचाया जा रहा है ? क्या मालिक के इशारे पर नाबालिकों को कमरा उपलब्ध कराया जाता रहा है ? क्या होटल के पास वैध लाइसेंस था ? मालिक अथवा पार्टनर की इस प्रकार के कमरे उपलब्ध कराने में क्या भूमिका रही यह सवाल जानने का प्रयास पुलिस तफ्तीश में कहीं देखने को नहीं मिली। शायद की भाजपा नेता के रसूख और सेटिंग ने मामले को दबाने का का खेल शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हौजकाजी इलाके में अपने परिवार के साथ रहने वाली पीड़ित लड़की 13 साल की है और वह 9वीं क्लास में पढ़ती है। पीड़िता बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ हरि हर आश्रम में भंडारा खाने के लिए अक्सर जाया करती थी। यहीं उनकी मुलाकात अनिल नाम के लड़के से हुई, जिसे वह बड़ा भाई मानती थी। लेकिन अनिल ने भाई की मर्यादा को होटल थ्री स्टार इंटरनेशल के स्टाफ की मिलीभगत से तार तार करके रिश्ते को शर्मशार कर दिया। गौरतलब है कि बीते रविवार को आरोपी अनिल का उनके पिता को कॉल आया। उसने उनकी मां से कहा कि वह उनकी बेटी को यूनिफॉर्म दिलाकर ले आएगा। मां की तबीयत खराब थी। पीड़िता ने बताया कि इसलिए मां ने उन्हें भरोसा आरोपी अनिल के साथ भेज दिया। पीड़ित बच्ची का आरोप है कि भाई समान अनिल उन्हें रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पहाड़गंज के होटल थ्री स्टार ले गया, जहां एक कमरे में बिठा दिया। वह कहने लगा कि उसे वहां कुछ काम है और कुछ खाकर भी चलते हैं। उन्हें डर लगने लगा तो वह चिल्लाईं और कमरे से बाहर भागने की कोशिश करने लगी। यह भी आरोप है कि आरोपी अनिल ने उन्हें कसकर पकड़ लिया और उनकी चुन्नी उनके मुंह में ठूंस दी। इसके बाद बेरहमी से रेप किया। बाद में उन्होंने अपने मुंह से चुन्नी निकाली और कमरे से भागकर होटल से बाहर आ गईं। आरोपी अनिल भी भागा-भागा उनके पीछे आ गया। पीड़ित लड़की का दावा है कि होटल मैनेजर तब नीचे ही बैठा था। और स्टाफ को सब जानकारी हो चुकी थी। लेकिन किसी ने मदद नहीं की और ना पुलिस को सूचित किया। उसके बाद आरोपी उसे सीता राम बाजार तक छोड़कर चला गया। वह वहां से अकेले ही अपने घर पहुंचीं। दोपहर को मां घर आई तो उन्हें आप बीती बताई। उनकी मां ने पुलिस कॉल कर इस घिनौनी वारदात की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस उन्हें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उनका मेडिकल कराया गया। उनकी काउंसिलिंग करवाई गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उसने होटल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह रेड की जा रही है। लेकिन मालिकों और पार्टनरों को क्यों बचाया जा रहा है इसका कोई जवाब पुलिस के पास फ़िलहाल नहीं है क्योंकि अब मामला भाजपा नेता के भाई से जुड़ा बताया जा रहा है।