उत्तरी दिल्ली के महापौर, जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के मद्देनज़र उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा हेतु जीवत मुर्गा व मुर्गियां रखने पर उनका क्रय-विक्रय करने, उनके मांस के प्रसस्करण एंव पैकेजिंग पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। इसके साथ ही आदेश अनुसार होटलो एंव रेस्तरां में भी पक्के, अधपक्के पोलट्री मांस व अंडो के व्यंजन परोसने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। यह आदेश सभी सम्बन्धित को दे दिये गये है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है ताकि दिल्ली में बर्ड फ्लू संक्रमण ना फैले।
जय प्रकाश ने बताया कि इस व्यवसाय से जुडा कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंधन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बाताया कि नागरिकों का स्वास्थ्य निगम की पहली प्राथमिकता है और इस संबंध में निगम द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।
जय प्रकाश ने बताया कि बर्ड फ्लू के मद्देनज़र उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्राधिकारा में आने वाले सभी क्षेत्रों में अच्छे से कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिको से अपील की कि बर्ड फ्लू के कारण खुले में मृत पक्षियों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23890318 पर संपर्क कर निगम को सूचित करे। किन्तु उन्हे छुएं नही। उन्होंने यह भी अपील नागरिकों से की कि वे पक्षियों को दाने खिलाते वक्त मास्क व दस्तानों का उपयोग अवश्य करें।