दिल्ली के पहाड़गंज मे एक बार फिर अवैध रूपी निर्माण कार्य का मामला सामने आया है इस बार 5103, 5104 सक्कन स्ट्रीट मेन बाजार , पहाड़ गंज में होटल विशाल के पास बिना किसी सरकार की अनुमती के निर्माण किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि नक्शा पास है शिकायतकर्ता के अनुसार अधिकारी आते है और इस बिल्डर से पैसे लेकर चले जाते है ? और तो और अभी पुराने भवनों को तोड़ा जा रहा ? ऐसे में जब पुराने भवन तोड़े ही नही गए तो नक्शा कैसे पास हुआ ? दूसरा ये दो अलग अलग भवन है तो दोनों का एक ही नक्शा कैसे पास हो सकता है ? ये जाँच का विशेष है ? शिकायतकर्ता के अनुसार पहले भी कई अन्य मामले सामने आये है परंतु किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही अभी तक निर्माण कर्ताओं के खिलाफ नहीं की गई है। खबर के अनुसार यह सभी निर्माण प्रशासन की मिलीभगत से होते है। शिकायतकर्ता पहाड़ गंज निवासी मोहित कुमार है जिसने यह जानकारी बताते हुए कहा की इन अवैध निर्माण को बनाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजन खन्ना है। खबर के अनुसार पूरी- पूरी रात यहाँ अवैध निर्माण कार्य चलता है । यहां तक कि देर रात पुलिस को 100 नंबर पर भी खबर देने पर भी पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है और ना ही एम सी डी ने अब तक इस अवैध निर्माण के विरुद्ध कोई कार्यवाही की है।
बीते काफी दिनों से भ्रष्ट अधिकारियो के खिलाफ दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वह एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए कह रहे थे की वह दिल्ली के सभी एम सी डी के पार्षदों को सुचित करते है की जिन सभी ने पर लैंटर सिस्टम बांध रखा है और गलत तरह से कार्य कर रहे है वह सतर्क हो जाय। उनका मानना है की वह सब नरेंद्र मोदी के शिष्य है और भाजपा के अहम हिस्सेदार भी है ऐसा कोई कार्य न करे जिससे दिल्ली पर कोई आंच आये। भ्रष्टाचार से परेशान दिल्ली का दर्द समझना चाहिए। उनका कहना है कि किसी भी तरह से गलत कार्य करके उन्हें दिल्ली को हानि नहीं पहुँचनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने एम सी डी के अधिकारियो पर भी निशाना लगाते हुए कहा की जो भी भ्रष्ट अधिकारी सींलिंग का नोटिस देकर दुकानदारों से पैसे लूट रहे है वह भी सतर्क हो जाय वरना फिर चाहे वह डी डी ए व किसी और अन्य विभाग से ही क्यों न हो फिर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी। दिल्ली को भ्र्ष्टाचार मुक्त शहर बनाना यही उनका उदेश्य है।
लेकिन ऐसे में एक सवाल जब भाजपा के पूर्व पदाधिकारी राजन खन्ना जैसे लोग खुद ही अवैध निर्माण में लिप्त हो तो क्या प्रदेश अध्यक्ष उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही करते हुए उन्हें निष्काशित भी करेगे या नही ? ये देखने की बात है ?
दूसरा पहाड़ गंज मंडल के जिन भाजपा कार्यकर्ताओ ने बीते निगम चुनावो में भाजपा के विरुद्ध ही एन्टी वोटिंग कराई, पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया ? जिन्हें भाजपा ने ही निष्काशित किया ? उन्हें भाजपा ने दोबारा अपनी पार्टी में कैसे शामिल कर लिया ? क्या इन कार्यकर्ताओ पर विश्वास किया जा सकता है कि अब ये दोबारा भाजपा से गद्दारी नही करेंगे ?
क्या इस प्रश्न का कोई जवाब है दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी के पास ?
-देवेश अग्रवाल