नई दिल्ली के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय 18 राजेन्द्र प्रसाद मार्ग में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवँ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस एवँ लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी लाल ने समाजसेवी मोहित नवानी के जनहित कार्यो को देखते हुवे उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव लेबर सेल के पद पर मनोनीत किया
समाजसेवी मोहित नवानी ने कहा कि वो राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की नीतियों और भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे औऱ पार्टी मजबूत करेगें
राष्ट्रीय कार्यालय में मोहित नवानी को बधाई देने वालो में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवँ भारत सरकार के भारतीय खाद्य निगम के सदस्य राज कुमार राज एवँ दलित सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एल्विस जोसेफ औऱ अजय मिश्रा औऱ अमित सिंह जी औऱ जितेन्द्र मिश्रा ने शुभकामनाएं दी….